फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Celebrated the birthday of the founder of Hans Foundation

Pithoragarh News: हंस फाउंडेशन के संस्थापक का जन्मदिन मनाया

Thu, 27 Jul 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Jul 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the birthday of the founder of Hans Foundation
हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महराज का जन्मदिन मनाते बच्चे और सामाजिक कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। जिला और महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में भर्ती मरीजों को फल और पौष्टिक आहार बांटा गया। जिला अस्पताल में पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल के नेतृत्व में पौधरोपण करने के साथ ही मरीजों को फल बांटे गए। इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी, राकेश देवलाल, डॉ. एमसी रजवार, रघुवीर सिंह, दीपक, वरिष्ठ फार्मासिस्ट केएस अधिकारी, राजेंद्र चिलकोटी, रमेश कसन्याल, डॉ. कृतिका अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को फल बांटकर उनका हाल चाल जाना। यहां डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, सीमा प्रसाद, ललित शाह, संजीव जोशी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रमिला आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय विण में पौधरोपण किया गया। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक करन सिंह थापा, सभासद दिनेश कापड़ी, अनिल माहरा, सामाजिक कार्यकर्ता कवींद्र शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। नगर के वार्ड संख्या चार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज का 70 वां जन्मदिन मनाया गया। संस्था से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी पिंकी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्था की ओर से समाज और जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका सुधा देवी, पूर्व सभासद देवेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट, श्याम सक्सेना, सचिन जुकरिया, पंकज सक्सेना, सूरज बोहरा, नितेश भट्ट, अमित कुमार, नंदू सक्सेना, करन सिंह, शुभम सिंह, जोगेंदर सिंह, मोहन सिंह, विवेक गंगवार, श्याम लाल, सुभाष सिंह आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed