फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CCTV will be in a frontline town Didihat

सीसीटीवी की निगहबानी में रहेगा डीडीहाट नगर

Sat, 19 Mar 2016 10:46 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 19 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
CCTV will be in a frontline town Didihat
सीसीटीवी की निगहबानी में रहेगा डीडीहाट नगर - फोटो : अमर उजाला
 जल्दी ही डीडीहाट नगर में भी सीसीटीवी लग जाएंगे, जिससे नगर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने और अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सीसीटीवी लगाने के लिए कुछ खास स्थानों को चिन्हित किया गया है। नगर पंचायत अपने संसाधनों से ही यह व्यवस्था कर रही है। इंजीनियरों की टीम ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर स्थान चिन्हित कर दिए हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने बताया कि नगर पंचायत के मुख्य मार्गों में सीसीटीवी के माध्यम से सुरक्षा करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें जीआईसी रोड पर दो स्थान, मुख्य चौराहे, तहसील रोड पर दो स्थान, गल्ला गोदाम रोड, रोडवेज स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, नगर पंचायत कार्यालय के पास और पटवारी मोड़ को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


पहले चरण में स्थान चयन और कैमरों की लोकेशन को देखा जा रहा है। सभी कैमरों का कंट्रोल रूम थाना डीडीहाट में बनाया जाएगा, ताकि किसी भी स्थान पर चोरी, मारपीट, ट्रैफिक अव्यवस्था जैसे मामलों को रिकार्ड किया जा सके। सबसे पहले इसकी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी लगाने में जितनी भी धनराशि खर्च होगी, उसकी पूरी व्यवस्था नगर पंचायत करेगी। बता दें कि पिथौरागढ़ नगर में तीन माह पहले ही सीसीटीवी लग चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed