{"_id":"5a1ef1954f1c1b6e468b73cf","slug":"cctv-to-stop-illegal-mining-in-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने को सात दिन में लगवाएं सीसीटीवी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने को सात दिन में लगवाएं सीसीटीवी
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मासिक समीक्षा बैठक लेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम सी रविशंकर ने अवैध खनन रोकने के लिए सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने एक सप्ताह के भीतर सभी वन और पुलिस चौकियों में सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी उपजिलाधिकारियों को हर सप्ताह सीसीटीवी चेक करने के निर्देश दिए हैं। अवैध खनन की सूचना प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र में चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक लेते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी मार्ग पर अवैध रूप से जेसीबी, डोजर खड़ा मिले तो तत्काल उस वाहन को सीज कर दिया जाए। डीएम ने न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए कहा कि दर्ज वादों का जल्द निस्तारण किया जाए। स्वच्छता मिशन की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी एसडीएम और बीडीओ को शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू कराने एवं शौचालयों का काम पूरा करने वाले लोगों को भुगतान कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी एसडीएम को जिला आबकारी अधिकारी के साथ शराब की ओवर रेटिंग रोकने के लिए छापे मारने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वच्छता के लिए सभी वाहनों में कूड़ादान रखने के निर्देश भी दिए। बैठक के दौरान राजस्व वसूली की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
जसुली आमा के धर्मशाला बनेंगे रैन बसेरे
डीएम ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर बने जसुली आमा की धर्मशालाओं को रैन बसेरे के रूप में इस्तेमाल करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश उपजिलाधिकारियों को दिए हैं। धर्मशालाओं का रैन बसेरे के रूप में इस्तेमाल होने से यात्रियों और मार्ग से गुजरने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर दानवीर जसुली आमा की अनेक धर्मशाला हैं, जो जीर्णशीर्ण हालत में हैं।
विज्ञापन
अलाव जलाने के निर्देश
डीएम ने जाड़े के मौसम को देखते हुए उपजिलाधिकारियों को तहसीलों में अलाव जलाने के निर्देश दिए। गरीबों को कंबल बांटने के भी निर्देश दिए हैं। डीएम ने पाले और बर्फ की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर दिसंबर से पहले चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं। शीतकाल में प्रत्येक अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टाक रखने के निर्देश दिए हैं। खाद्य गोदामों में पर्याप्त खाद्यान्न की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।