फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   CC Bridge Break in Peejam-Kanar Dharchula

नदी में समा गया कनार को जोड़ने के लिए बन रहा 20 लाख की लागत का आरसीसी पुल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
CC Bridge Break in Peejam-Kanar Dharchula
कनार गांव को जोड़ने के लिए गोसीगाड़ में ध्वस्त हुआ निर्माणाधीन आरसीसी पुल। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। पीजम से कनार क्षेत्र को जोड़ने के लिए 20 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन आरसीसी पैदल पुल ध्वस्त हो गया। यह गोसीगाड़ में बन रहा है। पुल के ध्वस्त होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि बीडीओ इसकी जांच की बात कह रहे हैं। इस पुल के बन करीब एक हजार आबादी को आवागमन में सुविधा होती।
विज्ञापन

सड़क सुविधा विहीन कनार गांव को जोड़ने के लिए विकासखंड धारचूला की ओर से गोसीगाड़ में आरसीसी पैदल पुल बनाया जा रहा था। विकासखंड ने पुल निर्माण का कार्य आरडब्ल्यूडी को दिया था। गोसीगाड़ में बने पुल का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया था। दो दिन पूर्व यह पुल ध्वस्त होकर नदी में समा गया। निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने से पूरे क्षेत्र की जनता में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सड़क से 15 किमी की दूरी पर बसे कनार गांव के लोग आज भी यातायात सुविधा से वंचित हैं। नदी नालों को पार कर खड़ी चढ़ाई चढ़कर गांव तक पहुंचना पड़ता है। यदि पुल जल्दी नहीं बना तो बरसात में नदी का स्तर बढ़ने पर आवाजाही मुश्किल हो जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य गंगोत्री दताल का कहना है कि इस गुणवत्ता विहीन कार्य की प्रशासन से जांच की मांग की जाएगी। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में बुधवार को डीएम से मुलाकात कर शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त होने की सूचना मिली है। पुल कैसे ध्वस्त हुआ इसकी जांच की जाएगी। आरडब्ल्यूडी को दो दिन के भीतर पुल का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। दो महीने में पुल बनने की उम्मीद है।
- दीवान सिंह कन्याल, बीडीओ, धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed