{"_id":"5b818d4b42c79246452df4d3","slug":"caterpillar-cooked-rice-cooker","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला की भौजी पकै दे रोटी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमला की भौजी पकै दे रोटी...
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
बलतिर नागीमल मंदिर में चांचरी गायन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलतिर के नागीमल मंदिर में सातूं, आठूं पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने गौरा-महेश को मायके से ससुराल विदा किया। मंदिर में पुजारी गोपाल नेवे ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। महिलाओं ने चांचरी लगाई।
विज्ञापन
कमला की भौजी पकै दे रोटी, गाड़ी नै गेछ पीपलकोटी, पारी हो भिड़ा को छ घस्यारी, मालू रे तू मालू नि काट मालू, तेरी सेवा आयूं नागीमल कि बर देला हो बोलों के बीच चांचरी की धूम रही। नागीमल मंदिर में पुरुषों का डंगरोट खेल (जो लकड़ी के डंडे से विशेष नृत्य शैली में खेला जाता है) का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
इसमें देवताओं का आह्वान किया जाता है। इस दौरान देव डांगर अवतरित हुए। देव डांगरों ने मेले में आए लोगों को आशीष दिया। इस मौके पर त्रिलोक सिंह भैसोड़ा, लक्ष्मण सिंह भैसोड़ा, मनोहर भैसोड़ा, चंचल भैसोड़ा, प्रकाश भैसोड़ा, गोविंद भट्ट, डीके भट्ट, पूरन भैसोड़ा, जगत सिंह भैसोड़ा, किशन सिंह भैसोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पुनौली में आठूं संपन्न
गंगोलीहाट। पुनौली में आठूं मेला संपन्न हो गया है। मुख्य अतिथि विधायक मीना गंगोला ने पुनौली सड़क के लिए 8 लाख रुपये विधायक निधि और पुनौली में खेल मैदान, बारातघर बनाने की घोषणा की। इस दौरान विधायक ने युवाओं को फुटबॉल किट भी दिया। 50 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश बोरा, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, गोकुल गंगोला, प्रेम चंद्र, रेवती देवी, नीमा परगाईं, भूपाल आर्या, कृष्णा बोहरा, गोविंद प्रसाद, सुरेश उप्रेती, नवीन महरा आदि मौजूद थे।