{"_id":"5b9e899d867a557e824cf964","slug":"case-related-to-the-halley-services-in-front-of-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के सामने उठाया हेली सेवा बंद होने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के सामने उठाया हेली सेवा बंद होने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
उच्च हिमालयी क्षेत्र के लखनपुर और नजंग के बीच जान जोखिम में डालकर हो रही आवाजाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च हिमालयी क्षेत्र में रास्ते क्षतिग्रस्त होने से लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। धारचूला के आदेश रायपा ने ट्वीटर के माध्यम से प्रधानमंत्री के सामने हिमालयी क्षेत्र के लिए समय से पहले हेलीकॉप्टर सेवा बंद करने का मामला उठाया है।
विज्ञापन
आदेश रायपा ने कहा है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र के बूंदी, गुंजी आदि के लिए 15 सितंबर तक हेलीकॉप्टर सेवा संचालित होनी थी, लेकिन इस बार 13 सितंबर को ही हेली सेवा बंद कर दी गई। उन्होंने सीमांत के लिए हेली सेवा फिर से शुरू करने की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री स्थानीय सांसद अजय टम्टा से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
तवाघाट-लिलुपास मार्ग पर लखनपुर से नजंग के बीच काफी बड़े हिस्से पर सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी है। पैदल रास्ते ध्वस्त हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोग बेहद मुसीबत में हैं। गांव और धारचूला के बीच आवागमन करने वाले गुंजी, गर्ब्यांग आदि क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। सड़क और पैदल रास्ते पर जल्द आवाजाही शुरू नहीं हुई लोगों की दिक्कतें और बढ़ेंगी।
विज्ञापन