{"_id":"5759a3324f1c1b1f349c5c5b","slug":"car-falls-into-ditch-tourists","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलानियों की कार खाई में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलानियों की कार खाई में गिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
गधेरे में गिरी कार में सवार पर्यटकों को निकालते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी से लौट रहे गुड़गांव (हरियाणा) के सैलानियों की कार नौलड़ा पुल के पास गधेरे में गिर गई। अलबत्ता कार में सवार किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कार में दो नव विवाहित दंपति और चालक सवार था।
विज्ञापन
मुनस्यारी से सैलानियों की स्विफ्ट डिजायर कार जैसे ही नौलड़ा पुल के पास पहुंची, चालक का कार से नियंत्रण खो गया और कार पुल के किनारे से 20 मीटर नीचे सिलिंगगाड़ में जा गिरी। कार गिरते ही पास से गुजर रहे अरुण मर्तोलिया ने 108 वाहन को फोन किया। स्थानीय लोगों अशोक चंद, दीपक चंद, किशन चंद, त्रिलोक चंद आदि ने यात्रियों को कार से निकालने में मदद की। कार में सीनू (21), उनकी पत्नी बीना (21), गौरव (24), उनकी पत्नी कोमल (22), चालक रोहित यादव (25) सवार थे।
विज्ञापन
सीनू को हल्की चोट आई है। अन्य को खरोंच भी नहीं आई। सीनू को वाहन से गौचर अस्पताल भेजा गया। कार के अगले और पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इस कारण पांचों की जान बच गई। थानाध्यक्ष महेश कांडपाल ने मौके पर पहुंचकर हादसे का जायजा लिया।
विज्ञापन