फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Canter brake fail near Tham, driver avoided accident by showing intelligence

थाम के पास कैंटर के ब्रेक फेल, चालक ने सूझबूझ दिखाकर टाला बड़ा हादसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Canter brake fail near Tham, driver avoided accident by showing intelligence
अस्कोट के थाम में सीमेंट के कट्टे निकालते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट जा रहे एक कैंटर का थाम के पास ब्रेक फेल हो गया। चालक ने सूझबूझ दिखाकर कैंटर को स्क्रबर से टकरा दिया। क्लीनर छिटककर सड़क पर गिर गया, जबकि चालक डेढ़ घंटे तक कैंटर में ही फंसा रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को वाहन से निकालकर डीडीहाट अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

रविवार को कैंटर (यूके 03 सीए 1039) टनकपुर से सरिया और सीमेंट लेकर बलुवाकोट जा रहा था। करीब 11 बजे थाम के पास कैंटर के ब्रेक फेल हो गए। चालक गोपाल सिंह (28) निवासी अमोड़ी ने सूझबुझ दिखाते हुए कैंटर को दीवार की तरफ बने स्क्रबर से टकरा दिया। इसमें क्लीनर कुशल सिंह (18) निवासी अमोड़ी छिटक कर वाहन से बाहर गिर गया। उसके सिर और हाथ में चोटें आईं, जबकि चालक सीट पर ही फंसा रह गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी एसओ अस्कोट पीआर आगरी को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को निकालने के प्रयास किए। कैंटर के आगे का हिस्सा पिचकने के कारण चालक अंदर सीट पर फंसा रह गया। वहां से गुजर रहे कांग्रेस नेता प्रदीप पाल भी मदद को आगे आए। उन्होंने अपनी जेसीबी मंगाई। इसके बाद लोग कैंटर से सीमेंट के कट्टे हटाने लगे। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी और लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। चालक के सिर और मुंह में काफी चोटें आई हैं। घायल चालक और क्लीनर को डीडीहाट अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed