{"_id":"5fb14b8c8ebc3e9b97751113","slug":"candles-and-blankets-provided-to-children-from-poor-families-pithoragarh-news-hld4040803105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल दिवस पर निर्धन परिवारों के बच्चों को प्रदान की मोमबत्तियां और कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल दिवस पर निर्धन परिवारों के बच्चों को प्रदान की मोमबत्तियां और कंबल
विज्ञापन
बाल दिवस पर बच्चों के साथ सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निपिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बाल दिवस पर बच्चों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। सोसाइटी के अध्यक्ष अजय ओली की पहल पर संस्था के बच्चों ने विभिन्न मंदिरों में ऐपण बनाए। इस दौरान नगर क्षेत्र में निर्धन परिवारों के बच्चों को मोमबत्तियां और कंबल प्रदान किए गए।
घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी ने इस बार बाल दिवस कुछ अलग अंदाज में मनाया। दीपावली के दिन बाल दिवस होने के चलते सोसाइटी के सदस्यों ने बच्चों के साथ मोस्टामानू, रई गुफा, वरदानी मंदिर सहित नगर के आसपास के विभिन्न मंदिरों में सुंदर ऐपण बनाए। इसके बाद मलिन बस्तियों में जाकर निर्धन परिवारों के बच्चों को मोमबत्तियां और कंबल वितरित किए गए। संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि नवंबर माह को चिल्ड्रंस माह के रूप में मना रही है। पिछले पांच सालों से चाइल्ड वेलफेयर एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था अब तक देश भर में दो हजार से अधिक जागरूकता कार्यक्रम चला चुकी है।
बच्चों के भविष्य को सुधारने में अहम योगदान निभाने के लिए संस्था के संस्थापक लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया बुुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण इस समय ऑनलाइन निशुल्क कॅरियर काउंसलिंग, मोटिवेशनल काउंसलिंग कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। अजय ओली का कहना है कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सही राह दिखाना है। बाल दिवस पर हुए कार्यक्रमों में संस्था की ओर से दिव्या रस्तोगी, दिव्यता महर, प्रिया, सोमिल, चांदनी मेहता आदि ने सहयोग दिया।