{"_id":"59134c5b4f1c1baa7c8531f0","slug":"canar-drums-daily-during-the-soccer-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान रोज बजेगा कनार का ढोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान रोज बजेगा कनार का ढोल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 10 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता के लिए देवसिंह मैदान का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवसिंह मैदान में 10 जून से शुरू होने वाली राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में जोश भरने के लिए रोज कनार का ऐतिहासिक ढोल बजाया जाएगा। कनार का ढोल लाने के लिए वहां के ढोल वादकों से बात की जाएगी। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने खेल मैदान का निरीक्षण किया। नगरपालिका से कहा कि वह खेल मैदान की सफाई करे, उसमें गिरे हुए कंकड़, पत्थरों को हटाए, मैदान के पास शौचालय का निर्माण करे। वीआईपी पंडाल का निर्माण भी नगरपालिका को ही करना है।
विज्ञापन
एक जून से मैदान की रंगाई पुताई शुरू हो जाएगी। इस दौरान लोनिवि बुलडोजर लगाकर मैदान को समतल करेगा। कृषि विभाग एवं जल संस्थान से मैदान में पानी की व्यवस्था करने और फव्वारों के जरिए मैदान में नमी बनाए रखने को कहा गया है। मैदान के किनारे 23 बड़ी होर्डिंग लगेंगी। इसके अलावा 65 पोस्टर-बैनर भी लगाए जाएंगे। उद्घाटन के दिन छलिया नृत्य की झांकी निकलेगी। कनार का ढोल और सेना का बैंड मुख्य आकर्षण होगा। मैदान में लावारिस जानवरों का प्रवेश रोकने के लिए अभी से सख्त कदम उठाए जाएंगे। 20 मई को फिर से मैदान का निरीक्षण होगा। तब तक व्यवस्थाओं को काफी हद तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीडीओ ने कहा कि खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। निरीक्षण के समय जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र रावत, डिग्री कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी प्रो. पुष्कर रावत, उपक्रीड़ा अधिकारी भुवन पंत, लोनिवि के एई हरीश बथियाल, नगरपालिका के जेई कैलाश जोशी, मनोज चौहान, भूपेंद्र चौहान समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन