{"_id":"5ccddd13bdec2207897f12ce","slug":"campaigning-against-baggary","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ चारधाम यात्रा में चलाएंगे अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिक्षावृत्ति और बालश्रम के खिलाफ चारधाम यात्रा में चलाएंगे अभियान
Sun, 05 May 2019 12:17 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sun, 05 May 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
भिक्षावृत्ति रोकने को अभियान चलाते अजय ओली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिक्षावृत्ति और बालश्रम समाप्त करने को लेकर घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली चार धाम यात्रा में जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। शनिवार को उन्होंने पिथौरागढ़ से यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान एक लाख से अधिक लोगों को जागरूक कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से नंगे पांव यात्रा पर निकले अजय ओली ने बताया कि पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, हरिद्वार, देहरादून, कोटद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ होते हुए यात्रा दिल्ली के इंडियागेट पर 26 मई को समाप्त होगी। इस यात्रा के दौरान एक लाख से अधिक लोगों को बालश्रम और भिक्षावृति के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
इस यात्रा के दौरान 250 किमी की नंगे पांव पैदल यात्रा और चार हजार किमी की यात्रा दुपहिया वाहन से की जाएगी। अजय ओली ने बताया कि 20 हजार बच्चों के साथ थंब कैंपेन और डेढ़ लाख लोगों के साथ भीख नहीं देंगे की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में भी यह अभियान दर्ज होगा। पिछले कई वर्षों से बालश्रम और भिक्षावृति रोकने को लेकर अभियान चला रहे अजय को जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे, मुख्य विकास अधिकारी वंदना सहित तमाम जनपदवासियों ने शुभकामनाएं दी हैं।