फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Campaign launched to be alert from leopard

Pithoragarh News: तेंदुए से सतर्क रहने के लिए चलाया अभियान

Sun, 11 Jun 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Campaign launched to be alert from leopard
पिथौरागढ़ के नाकोट गांव में लोगों को जागरूक करती वन विभाग की टीम। संवाद
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। चंडाक के ह्यूपानी में शनिवार को तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। टीम ने गांवों में जाकर लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिन ह्यूपानी में पौण निवासी अर्जुन सिंह पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया था। पूर्व में भी चंडाक क्षेत्र में तेंदुआ लोगों पर हमला कर चुका है। हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम चंडाक, धारीजोशी, नाकोट आदि क्षेत्रों में पहुंची और लोगों से सतर्क रहने को कहा। वन क्षेत्राधिकारी पीसी देउपा ने लोगों से अपील की है कि अकेले जंगल की ओर नहीं जाएं। उन्होंने महिलाओं से भी समूह में आवाजाही करने को कहा।
विज्ञापन

उधर गंगोलीहाट के जाखनी उप्रेती गांव में दो तेंदुए पकड़े जाने के बाद भी तेंदुओं के दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र में फिर से तेंदुए की धमक से लोग सहमे हुए है। लोगों ने हमलावर तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय में जुलूस भी निकाला। तेंदुए के हमले के भय से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुओं से बचने के लिए भाग रहा मजदूर गिरकर घायल
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के गानुरा गांव से लौट रहे मजदूर पर दो तेंदुओं ने हमला कर दिया। उनसे बचने के लिए भागने के दौरान गिरने से मजदूर घायल हो गया। उसका सीएचसी में उपचार चल रहा है।


मूल रूप से दार्जिलिंग निवासी मानसिंह (71) पुत्र दलीप सिंह कुंजनपुर में रहता है और क्षेत्र में ही मजदूरी करता है। रविवार को वह गानुरा गांव में मजदूरी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेंदुओं से बचने के लिए भागने के दौरान वह गिरकर घायल हो गया। इसके बाद वह सीएचसी पहुंचा। जहां पर डॉ. रितु ने उसका उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि मान सिंह के सिर पर चोट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed