{"_id":"bc91834eca4475e780bfc4c7d53b5729","slug":"calas-travel-route-shedding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनपुर और मालपा में बहा कैलास यात्रा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनपुर और मालपा में बहा कैलास यात्रा मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 27 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग लखनपुर और मालपा के पास करीब दस मीटर बह गया है। यात्रा मार्ग में कई पैदल पुल भी बहे हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने शनिवार को बारिश के बाद पैदा हुई स्थितियों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को तत्काल पैदल रास्ते की मरम्मत करने और पुलों के स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। लोनिवि की टीम रास्ते की मरम्मत के लिए जा चुकी है। अगले दलों के पहुंचने तक रास्ते की मरम्मत कर ली जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि बारिश से जिले की कुल 21 सड़कों पर यातायात बंद हुआ था। अब सभी सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया है। बारिश से पानी की सप्लाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। घाट के पास पाइप लाइन फटी थी, उसे ठीक कर दिया गया है। डीएम ने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग, सड़कों की स्थिति, बिजली, पानी की सप्लाई की स्थिति, घाटी वाले इलाकों में फैलने वाले रोगों के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी ली और सभी अफसरों को हर समय चौकस रहने को कहा।
विज्ञापन