फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Calas travel route ITBP deployed disaster management team

कैलास यात्रा मार्ग पर आईटीबीपी की आपदा प्रबंधन टीम तैनात

Sat, 23 May 2015 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 May 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में आईटीबीपी की दो आपदा प्रबंधन टीम तैनात कर दी गई हैं। तैनाती से पहले टीम के सदस्यों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। यात्रियों को खतरनाक रास्तों और कठिन रास्तों से पार कराने के तरीके बताए गए। यदि किसी यात्री को उच्च हिमालयी क्षेत्र में आक्सीजन की कमी से परेशानी हो तो उसे तत्काल हाइपो बैग के जरिए कृत्रिम आक्सीजन प्रदान की जाए।
विज्ञापन

आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत ने जवानों को ट्रेनिंग देते हुए कहा कि 13 जून को कैलास यात्रियों का पहला दल धारचूला से रवाना होगा। इस बार कुल 18 दल यात्रा पर जाएंगे। सेनानी ने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक गणेश सिंह के नेतृत्व में एक आपदा प्रबंधन टीम लमारी में और सहायक उपनिरीक्षक जगदंबा प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम गाला में तैनात कर दी गई है। गाला से लमारी के बीच रास्ता खतरनाक है। जबकि बूंदी से छियालेक के बीच रास्ता कठिन है। वहां भी एक टीम जल्दी तैनात की जाएगी। गुंजी से लिपुलेख तक यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा आईटीबीपी के पास रहेगा। सेनानी ने बताया कि यात्रियों को खतरनाक रास्तों से पार कराना, खतरनाक नालों से सुरक्षित निकालना प्राथमिकता में रहेगा। आपदा प्रबंधन टीम को सहायक सेनानी विपिन पंत ने भी तमाम जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed