फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Calas had to change the route of travelers

बदलना पड़ा कैलास मानसरोवर यात्रियों का रूट

Tue, 30 Jun 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/नाचनी
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/नाचनी Updated Tue, 30 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Calas had to change the route of travelers

सोमवार से हो रही बारिश से तवाघाट-सोबला सड़क का 20 मीटर हिस्सा छिरकिला बांध में समा गया है। सड़क बंद होने से सोबला, कंज्योती, तेजम, नारायण आश्रम जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैलास मानसरोवर यात्रा पर जा रहे पांचवें दल के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा। यात्रियों को नारायण आश्रम के स्थान पर पांगला-मांगती होते हुए गाला पड़ाव भेजना पड़ा। सड़क बंद होने से लगातार दो दलों के लिए ऐसी व्यवस्था करनी पड़ी है। तवाघाट से कंज्योति, नारायण आश्रम, सोबला जाने वाली सड़क वर्ष 2013 की आपदा से प्रभावित है। सड़क के ऊपरी हिस्से में भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर जमा हैं, जिससे सड़क बंद होने का खतरा हमेशा रहता है।

विज्ञापन


थल-मुनस्यारी सड़क में कई दिनों के बाद मंगलवार को डेढ़ घंटे के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही हुई। सोमवार से हरड़िया नाले के दोनों ओर करीब 15 बड़े वाहन फंसे थे, जिनमें दो वाहन आईटीबीपी के थे। सुबह 11 बजे से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। 12:30 बजे नाले में फिर मलबा आ गया, सड़क बह गई। लोनिवि का डोजर मौके पर लगातार काम कर रहा है। छोटे वाहनों के लिए भी सड़क थोड़ी देर खुलती है, फिर बंद हो जाती है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक धारचूला के खेत, धामीगांव में बाढ़ सुरक्षा के कामों को क्षति पहुंची है। भैंसकोट, गूटी, राथी, कोटा, सेंणराथी, होकरा को जोड़ने वाली सड़कें नहीं खुली हैं।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग के पास इन सड़कों के साथ ही कैलास-मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने तक की सूचना नहीं है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा से सड़कों के बंद होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि थल-मुनस्यारी सड़क के अलावा सारी सड़कें खुली हैं। सोबला समेत आंतरिक सड़कों के बंद होने की बात जब उन्हें बताई गई तो उनका कहना था कि आंतरिक सड़कों का ब्यौरा उनका विभाग नहीं रखता है। राणा ने बारिश से अन्य किसी नुकसान से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed