फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bypass needed to get rid of jam in Ganai Gangoli

Pithoragarh News: गणाई गंगोली में जाम से निजात के लिए बाईपास की दरकार

Sun, 17 Dec 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bypass needed to get rid of jam in Ganai Gangoli
गणाई गंगोली बाजार में लगा वाहनों का जाम। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई के मुख्य बाजार में आए दिन वाहनों का जाम लगने से दूरदराज जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है। कई बार तो उनकी ट्रेन और हवाई सेवा भी छूट जाती है। क्षेत्र के लोग कई बार जाम की समस्या से निपटने को बाईपास की मांग उठा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन यहां यात्रियों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ता है। रविवार को जाम के चलते दूरदराज को आने-जाने वाले यात्री परेशान रहे। जाम में दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

हल्द्वानी, अल्मोड़ा, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, थल, नाचनी, मुवानी ,चौकोड़ी, बेड़ीनाग, राईआगर, चौड़मन्या, कांडा बागेश्वर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले जाम की समस्या से निपटने के लिए तहसील और थाना बेड़ीनाग से एक-एक सिपाही की ड्यूटी मुख्य बाजार में लगाई गई थी। वर्तमान में एक भी पुलिस कर्मी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इसके चलते जाम के झाम से हर कोई हलकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
गणाई गंगोली में लगातार लग रहे जाम से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरदराज आने-जाने वालों की ट्रेन, जहाज छूट जा रहे हैं। - राजेश बोरा, प्रधान चौकी।
कोट
क्षेत्र में आए दिन लग रहे जाम से छुटकारा पाने के लिए विधायक फकीर राम टम्टा को ज्ञापन दिया है। विधायक ने जल्द बाईपास बनाने का भरोसा दिलाया है। - राजेंद्र उपाध्याय, क्षेत्र पंचायत सदस्य गणाई गंगोली, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष।

कोट
जाम से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन और थानाध्यक्ष बेड़ीनाग को एक-एक सिपाही की नियुक्ति करनी चाहिए। - राजकमल मेहता, व्यापारी।
कोट
गणाई गंगोली में बाइपास बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। जल्दी स्वीकृत मिलने की उम्मीद है। बाइपास बनने के बाद जाम की समस्या नहीं रहेगी। - जितेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed