फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Business of Paint in Kumaun

दिवाली की उमंग के बीच पेंट कारोबार का ‘रंग’ फीका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Business of Paint in Kumaun
चंपावत में हार्डवेयर की दुकान। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत। दीपों का त्योहार दिवाली सिर पर है लेकिन हार्डवेयर की दुकानें सूनी पड़ी हैं। दुकानों में पड़ा पेंट लोगों की राह ताक रहा है। व्यापारी भी ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। पहले कोरोना की मार और फिर बीते दिनों आई आपदा के कारण सीमांत जिले में आपूर्ति पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

महंगाई बढ़ने के कारण भी लोग पहले के मुकाबले कम ही बाजार का रुख कर रहे हैं। इससे व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार मुश्किल से 40 फीसदी व्यापार हो पाया है। हर साल इस समय व्यस्त रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी खाली बैठे। दुकानों में इक्का दुक्का ग्राहक ही पेंट की खरीदारी के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुताई के सामान में पिछले वर्ष की तुलना में दामों में करीब 15 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। आपदा से प्रभावित होने की वजह से अधिकतर लोगों की क्रय शक्ति कम हो गई है। लोगों की बचत आपदा से क्षतिग्रस्त हुए घरों की मरम्मत में खर्च हो रही है। इस कारण हार्डवेयर व्यवसायियों ने ऑफर भी नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली को लेकर शहर में रंग पेंट की बिक्री में थोड़ा सुधार हुआ है। टनकपुर रोड बंद होने से अभी माल हल्द्वानी से मंगाने में कुछ महंगा पड़ रहा है। उसका भी थोड़ा असर है। - गोविंद धामी, शुभम ट्रेडर्स, सिल्थाम
पिछले वर्षों की तरह बिक्री नहीं है। रोड बंद होने से पूरा सामान उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। त्योहार में व्यापार के उछाल मारने की उम्मीद थी लेकिन बंद सड़कों ने सब पर पानी फेर दिया। - योगेंद्र सिंह मेहरा, भगवती हार्डवेयर गंगोलीहाट
कोरोना के बाद मांग में काफी गिरावट आई है। आपदा के कारण रोड बंद होने से सामान भी सारा उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं और तेल के रेट बढ़ने से माल भाड़े में भी वृद्धि हो गई है। - गोविंद भट्ट, भगवती हार्डवेयर, गंगोलीहाट
पिछले वर्षों की भांति दीवाली का इंतजार था, लेकिन इस साल व्यापार में काफी गिरावट आई है। बार-बार सड़क बंद होने से सामान पहुंचने में भी दिक्कत आ रही है। कारोबार पिछले साल जैसा नहीं है। - हरीश मेहता, मेहता ट्रेडर्स, गणाईगंगोली
कोरोना के बाद आई प्राकृतिक आपदा के कारण इस वर्ष दीवाली को लेकर बाजार में खास रौनक नहीं है। दिन पूर्व से ही दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया जाता था, लेकिन इस बार बाजार में ग्राहकों की कमी है। - नरेश गड़कोटी, हार्डवेयर व्यवसायी।

बढ़ती महंगाई, कोरोना महामारी और उसके बाद दैवी आपदा ने लोगों की क्रय शक्ति को कम कर दिया है। दीवाली में मकानों की सफाई और पुताई के लिए लोग महज औपचारिकता निभाने के लिए सीमित मात्रा सामान खरीद रहे हैं। - गोविंद जोशी, व्यवसायी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed