{"_id":"5efa25f68ebc3e42b4103771","slug":"business-of-fruits-pithoragarh-news-hld3879282158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में पहुंचा पुलम और खुबानी लेकिन खरीदार गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में पहुंचा पुलम और खुबानी लेकिन खरीदार गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पहले से ही ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों के सामने कोविड नई चुनौति बनकर उभरा है। बाजार के सुनसान रहने के कारण इनका आडूू, पुलम, खुबानी सहित कई अन्य फल नहीं बिक पा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष इन फलों का उत्पादन भी काफी कम हुआ है।
सीमांत जिले के ठंडे क्षेत्रों में आडूू, पुलम, खुबानी का भरपूर उत्पादन होता है। इस वर्ष हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण बागवानी को 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है। बचे फलों को बेचने किसान बाजार में ला रहे हैं लेकिन कोविड के कहर के कारण किसानों को ग्राहक नहीं मिल पा रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। मुनस्यारी से पुलम बेचने आए मोहन पांडे का कहना है पुलम, खुबानी की बिक्री घटने से फल सड़ने लगे हैं जबकि ओलावृष्टि से उनकी बागवानी पहले ही कम हो चुकी है। सतगढ़ के किसान गणेश दत्त कापड़ी का कहना है कि ओलावृष्टि से सारी बागवानी चौपट हो चुकी है। उन्होंने सरकार से किसानों को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
ओलावृष्टि के कारण बागवानी को नुकसान हुआ है। किसानों के नुकसान की भरपाई नियमानुसार की जाएगी। मानक पूरे होने पर बीमा योजना का लाभ भी मिल सकता है।
- आरएस वर्मा, डीएचओ, पिथौरागढ़।