फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Business in Pithoragarh crossed Rs 15 crore on Dhanteras

Dhanteras 2024: धनतेरस पर पिथौरागढ़ में 15 करोड़ के पार गया कारोबार, सोने-चांदी की जमकर हुई खरीदारी

Tue, 29 Oct 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

धनतेरस पर पिथौरागढ़ के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। जिले के सभी बाजार गुलजार रहे। लोगों ने कार, स्कूटी, टीवी गहने सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर सीमांत में 15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Business in Pithoragarh crossed Rs 15 crore on Dhanteras
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर पिथौरागढ़ के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। जिले के सभी बाजार गुलजार रहे। लोगों ने कार, स्कूटी, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, फर्नीचर, गहने सहित अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। अच्छी बिक्री होने से व्यापारियों के भी चेहरे खिले रहे। व्यापारियों के मुताबिक धनतेरस पर सीमांत में 15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट, धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल, कनालीछीना सहित अन्य प्रमुख बाजारों में धनतेरस पर सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, बर्तन, सराफा, वाहनों की दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने गहनों के साथ ही बर्तनों और वाहनों की खरीदारी की।

विज्ञापन

ऐसे में शोरूम सहित अन्य दुकानों में खासी रौनक रही। व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने बताया कि इस बार धनतेरस में कारोबार अच्छा रहा। जिले भर में 15 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है। वहीं लोगों ने दिवाली को लेकर फूलमाला, बिजली की लड़ियां, आतिशबाजी के सामान की भी खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

550 से अधिक वाहन बिके
पिथौरागढ़ में धनतेरस पर वाहनों के कारोबार ने खूब रफ्तार पकड़ी। जिले भर में 550 से अधिक वाहन बिके। नैनीताल मोटर्स के प्रबंधक प्रकाश लोहनी ने बताया कि धरतेरस पर 60 दोपहिया वाहन बिके। अन्य शोरूम में भी लोग कार खरीदने पहुंचे। वहीं श्रीदेव होंडा के विपिन जोशी ने बताया कि 120 स्कूटी और बाइक धनतेरस पर बिकीं। उन्होंने बताया कि जिले भर में 550 से अधिक वाहन बिकने का अनुमान है। 

आभूषणों की दुकान में जुटी रही भीड़
पिथौरागढ़ में धनतेरस पर आभूषणों की दुकान पर खासी भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने अपने पसंदीदा गहने खरीदे। आभूषण कारोबारी दीपक चौधरी ने बताया कि गलोबंद, रानी हार, नथ, झुमके सहित अन्य गहनों की खरीदारी में महिलाओं ने खासी दिलचस्पी दिखाई। बताया कि लोगों ने सोने और चांदी के सिक्के भी खरीदे। कहा धनतेसर पर कारोबार अच्छा रहा।

 

बर्तन कारोबारियों के खिले रहे चेहरे
पिथौरागढ़ में धरतेरस पर बर्तनों की अच्छी बिक्री हुई। लोगों ने किचन कलेक्शन, जूसर, मिक्सर, थाली, कटोरे सहित पूजा में उपयोग होने वाले बर्तन खरीदे। बर्तन कारोबारी देवी दत्त कलखुड़िया ने बताया कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार धनतेरस पर कारोबार ठीक रहा। जिले के अन्य हिस्सों में संचालित बर्तन की दुकानों में भी खरीदारों की पूरे दिन भीड़ रही।

पिथौरागढ़ में धनतेरस पर अनुमानित कारोबार

  • इलेक्ट्रॉनिक्स/फर्नीचर- 4 करोड़
  • बर्तन/पूजन सामग्री- 2 करोड़
  • वाहन- 4 करोड़
  • गहने- 3 करोड़
  • आतिशबाजी एवं अन्य सामग्री- 2 करोड़

 

ऑनलाइन खरीदारी ने बिगाड़ी बाजार की रौनक
इस बार धनतेरस पर ऑनलाइन खरीदारी स्थानीय कारोबार पर भारी पड़ा। धनतेरस पर लोगों ने ऑनलाइन खरीदारी में भी खासी रुचि दिखाई। टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लेपटॉप सहित अन्य सामग्री की जमकर ऑनलाइन खरीदारी हुई। व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने कहा कि निश्चित तौर पर ऑनलाइन खरीदारी से स्थानीय कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा है। यदि ऑनलाइन खरीदारी नहीं होती तो कारोबार में 20 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी होती। वहीं धनतेरस पर ऑनलाइन कारोबारी के हाथ खाली नहीं रहे।

ज्वैलरी खरीदने के लिए उमड़ी भीड़, ज्वैलर्स के चेहरे खिले
टनकपुर में धनतेरस पर ज्वैलर्स की दुकानों में पिछले दो-तीन दिन से ग्राहकों के आने से ज्वलैर्स के चेहरे पर रौनक नजर आई। ज्वैलर्स ने कहा कि इस बार मंदी से उबर कर सोने-चांदी की बिक्री अच्छी हो रही है। दुकानों में आर्डर आना तीन से चार दिनों से तेजी से बढ़े हैं। मंगलवार को सोना 82,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक रहा। इससे बाजार गुलजार नजर आया।

पिछले तीन-चार दिन से ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। सोने की कीमत हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ी है, लेकिन इस बार मंदी का असर कम होते ही लोग सोने चांदी की खरीद करने लगे हैं। इस बार अच्छी स्थिति रहने की उम्मीद है।


- अनुराग ग्रवाल, शारदा ज्वैलर्स, टनकपुर

हम तो खुद गहने बनाते हैं, दीपावली के नजदीक आते ही इस बार गहने बनाने के आर्डर आना तेज हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में 40 प्रतिशत तक आर्डर अब तक बढ़ गए हैं। इससे लग रहा हैं कि इस बार दीपावली अच्छी रहेगी।
- संजय वर्मा, मध्यम ज्वैलर्स कम कारीगर पूर्णागिरि ज्वैलर्स, टनकपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed