{"_id":"6ad110d040739962c607e330","slug":"banbasa-team-wins-rural-football-trophy-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-145618-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बनबसा की टीम ने जीता ग्रामीण फुटबाल ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बनबसा की टीम ने जीता ग्रामीण फुटबाल ट्राॅफी
Thu, 15 Oct 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा भजनपुर ग्राम में आयोजित ग्रामीण फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बनबसा की टीम ने जीत लिया। उसने भजनपुर ए को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
भजनपुर खेल मैदान में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार ने किया। बनबसा टीम के आशीष चंद और विवेक चंद ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। भजनपुर की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच में कैप्टन कैलाश सिंह चाड़ ने रेफरी की भूमिका निभाई।
हरीश चंद और कैलाश चंद लाइनमैन रहे जबकि अजय चंद ने स्कोरर का कार्य संभाला। उमेश भट्ट ने आंखों देखा हाल सुनाया। विजेता टीम को ट्रॉफी विधायक प्रतिनिधि दीपक और दायित्वधारी मनोज कालाकोटी ने प्रदान की।
विज्ञापन
उपविजेता टीम को जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद और भजनपुर प्रधान शांति देवी ने पुरस्कार वितरित किए। यहां विशिष्ट अतिथि कैप्टन भानी चंद, धनी चंद, पुष्पा कल्पासी, रीता दसौनी, शिव चंद, अर्जुन चंद, लक्ष्मण चंद आदि थे।