फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Buses destroyed roadways in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में रोडवेज की बस सेवाएं चौपट

Sun, 01 May 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 May 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Buses destroyed roadways in Pithoragarh
बस सेवाएं चौपट - फोटो : अमर उजाला

रोडवेज के पिथौरागढ़ डिपो की सेवाएं चौपट हो गई हैं। रविवार को टायरों के अभाव में 15 बसें वर्कशॉप में खड़ी रही। स्थिति यह है कि दिल्ली, देहरादून, बरेली, टनकपुर के लिए बसों का मिलना मुश्किल हो गया है। ठीक पर्यटन सीजन में रोडवेज की इस हालत से कर्मचारी नेता भी परेशान हैं। रविवार को स्टेशन में यात्रियों की भारी भीड़ जमा थी, लेकिन बसें न होने से यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ी। दिल्ली के लिए दोपहर में यहां से चार बसें जाती हैं, लेकिन रविवार को सिर्फ एक ही बस जा पाई। उसमें सीट पाने के लिए यात्रियों का रेला उमड़ गया।

विज्ञापन


रोडवेज के स्थानीय डिपो को हर माह 62 टायरों की जरूरत होती है, लेकिन दो माह बाद पिछले दिनों मात्र 40 टायर यहां पहुंचे। अब स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों को शेड्यूल के अनुसार किसी भी शहर के लिए बस मिलना संभव नहीं है। बताया गया कि तकनीकी खराबी से भी रोजाना दस बसों को खड़ा करना पड़ता है। यात्रियों के दबाव के कारण रोडवेज के अधिकारी इतना बड़ा रिस्क ले रहे हैं कि दिल्ली से सुबह यहां पहुंचने वाली बस को ही उसी समय दिल्ली के लिए वापस दौड़ाया जा रहा है, जबकि नियमानुसार लंबे रूट की बस को एक दिन मरम्मत के लिए रोका जाता है।
विज्ञापन


रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक दीपक मेहरा ने स्वीकारा कि टायरों की कमी से बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। इधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता एमएस जेठी और मोहन सिंह भंडारी का कहना है कि उच्चाधिकारी इस डिपो की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन सीजन में बसों की संख्या बढ़ने के बजाए यहां पर बसों का संचालन कम होता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसें रुकने से रोजाना 1.5 लाख का नुकसान
रोडवेज की लंबे रूट की बस एक दिन में कम से कम दस हजार रुपये की आमदनी करती है। एक दिन में टायरों के बिना 15 बसों के खड़े होने से रोजाना यह नुकसान 1.5 लाख रुपये का हो रहा है। अधिकारियों को इस नुकसान की कोई चिंता नहीं है। पहली बार रोडवेज के इस डिपो में इतनी खराब नौबत देखने में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed