फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bus Service in Pithauragarh

चुनाव के बाद पूरी तरह पटरी पर लौट आई यातायात रोडवेज और केएमओयू की यातायात व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bus Service in Pithauragarh
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद रोडवेज और केमू की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। इन दिनों रोडवेज की 20 और केमू की छह बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे सीमांत के यात्रियों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

परिवहन निगम 17 फरवरी से नियमित 20 बसों का संचालन करने लगा है। मदकोट, धारचूला, झूलाघाट, पिथौरागढ़ समेत नौ बसें दिल्ली और देहरादून के लिए पांच बसें चलने लगी हैं। रोडवेज बसों का संचालन नियमित रूप से होने से यात्रियों की राहत है।
विज्ञापन

वहीं, 21 फरवरी से केमू की छह बसों का नियमित संचालन शुरू हो गया है। बसें रामनगर, ग्वालदम, बागेश्वर और हल्द्वानी रूट पर जाने लगी हैं। इससे पहले रोडवेज और केमू की बसों के चुनाव ड्यूटी में जाने से सीमांत के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बसों के वापस आने से निगम की आय भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम की 20 बसों का नियमित संचालन शुरू हो गया है। अब यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बसों का नियमित समय पर संचालन हो रहा है।
आरके आर्या, एआरएम, पिथौरागढ़
केमू की छह बसों का संचालन 21 फरवरी से नियमित रूप से होने लगा है। तीन बसें हल्द्वानी, एक-एक बस रामनगर, बागेश्वर, ग्वालदम के लिए जा रही है।
अशोक सिंह चौहान, केमू स्टेशन प्रभारी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed