फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bursam village killed four women

Pithoragarh News: पत्नी, ताई, भाभी और बहन को बड़ियाठ से काट डाला

Sat, 13 May 2023 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 13 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bursam village killed four women
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बुरसम गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी, ताई, चचेरी भाभी और चचेरी बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची राजस्व और रेगुलर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस संतोष के खिलाफ 302 और 504 के तहत केस दर्ज कर उसे तलाश रही है। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पीएसी तैैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

बोकटा पट्टी के बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने अपने पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी (70) पत्नी स्वर्गीय शेर राम, चचेरी भाभी रमा देवी (26) पत्नी प्रकाश राम, मायके में आई चचेरी बहन माया देवी पत्नी दीपक राम की शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बड़ियाठ से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जब वह अपने घर की तरफ निकला तो उसकी बेटी हाथ में खून से सना हथियार देखकर चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


शोर होने पर ग्रामीणों को घटना का पता चला। इसी दौरान आरोपी फरार हो गया। देर शाम जब बच्चाें ने घर का एक कमरा खोला तो उसमें संतोष की पत्नी का लहूलुहान शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला एवं सीओ महेश चंद्र जोशी, तहसीलदार अबरार अहमद पुलिस और राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय बरात में गया था प्रकाश राम गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। घटना के समय मृतका रमा देवी का पति प्रकाश राम बरात में बाराकोट गया था। प्रकाश राम छोलिया नृत्य टीम का सदस्य है। रमा देवी के तीन साल और 18 माह के दो बच्चे हैं। मृतका हेमंती देवी प्रकाश राम की सौतेली मां है। जानकारी के अनुसार हेमंती देवी से बच्चे न होने के कारण शेर राम ने बसंती देवी से दूसरी शादी की थी। जिस वक्त संतोष राम ने उनके परिवार की तीन महिलाओं की हत्या की उस समय बसंती देवी अपने पोते के साथ गाय से दूध निकालने के लिए गोशाला में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed