फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Building block in the construction of substandard materials Bifre CDO

विकासखंड के निर्माणाधीन भवन में घटिया सामग्री से बिफरे सीडीओ

Sun, 31 Jan 2016 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने गंगोलीहाट में विकासखंड के भवन के निर्माण में घटिया स्तर की रेत के इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश दिए हैं कि घटिया सामग्री का उपयोग न करें। सीडीओ ने कहा है कि ग्राम पंचायतों को सौंपी जाने वाली परिसंपत्तियों का रखरखाव गांव के लोग सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। चिटगल गांव मे राजीव गांधी भवन के निरीक्षण के दौरान दरवाजे और खिड़कियां टूट चुकी हैं। उनको तत्काल बदलने के निर्देश दिए।  सीडीओ ने मनरेगा, इंदिरा आवास, ग्राम्य विकास के कार्यों का निरीक्षण किया।  हिमालयन ग्राम विकास समिति की गठित कामधेनु स्वायत्त सहकारिता के माध्यम से दुग्ध व्यवसाय के काम की उन्होंने सराहना की। छह वर्षों में महिलाओं एक करोड़ से अधिक का दुग्ध व्यवसाय कर लिया है। कामधेनु स्वायत्त सहकारिता की  अध्यक्षा रमा भट्ट ने बताया कि उन्नत नस्ल की गायों के माध्यम से दूध का बेहतर उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ ने कोठेरा गांव में भी दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में हो रहे काम की सराहना की। महिलाओं से अपील की कि फल  उत्पादन, मसाले की खेती की तरफ भी ध्यान दें। बीडीओ को निर्देश दिए कि गांव में नए कार्य शुरू करने संबंधी रिपोर्ट तैयार करें। हिमालयन ग्राम  विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रबंधक एलडी भट्ट, बीडीओ  संतोष पंत ने विकासखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ ने कहा कि अन्य सभी क्षेत्रों में काम उल्लेखनीय हो रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed