{"_id":"572240104f1c1bb938a92248","slug":"bsnl-s-huge-crash-on-the-mountain-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ पर बीएसएनएल की सेवा धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ पर बीएसएनएल की सेवा धड़ाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल
- फोटो : अमर उजाला
भारत संचार निगम की सेवाएं बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से ठप हो गई। मोबाइल और इंटरनेट सेवा ठप होने से उपभोक्ता खासे परेशान रहे। बताया गया कि ऑप्टीकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटने से यह समस्या पैदा हुई है। केबल को जोड़ने के लिए टीम मौके को रवाना तो हो गई, लेकिन देर शाम तक सेवा बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
बीएसएनएल सेवा ठप होने से बैंकों समेत सरकारी कार्यालयों में भी काम प्रभावित हो गया। ग्रामीण अंचलों का जिला मुख्यालय से पूरे दिन संपर्क कटा रहा। इस कारण लोगों को आवश्यक संदेश पहुंचाने में दिक्कत आई। जिले में निजी कंपनियों की सेवाओं के बावजूद अधिकांश उपभोक्ताओं के पास बीएसएनएल के ही कनेक्शन हैं। इधर, बीएसएनएल के सभी अधिकारियों के पास बीएसएनएल के ही कनेक्शन होने के कारण संपर्क नहीं हो पाया, लेकिन लोगों का कहना है कि कम से कम तीन स्थानों पर केबल कटने से यह बाधा पहुंची है। सेवा कब बहाल होगी यह बताने वाला कोई अधिकारी संपर्क में नहीं है।
विज्ञापन