{"_id":"5728d2874f1c1b19235ccf7c","slug":"bsnl-s-broadband-service-in-the-army-from-a-week-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा एक सप्ताह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा एक सप्ताह से बंद
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 03 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
कंपनी के खिलाफ किया प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्राडबैंड सेवा पिछले आठ दिनों से बंद होने से लोग परेशान हैं। लोगों के तहसील, बैंक आदि कामकाज रुके हुए हैं। मंगलवार को बीएसएनएल की संचार सेवा से परेशान लोगों ने थल में पेट्रोल पंप के पास बीएसएनएल कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि संचार सेवा जल्द सुचारु न होने पर कंपनी के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
अठखेत के प्रधान दीपक भैंसोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोग एक सप्ताह से तहसील और बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बीएसएनएल की सेवा ठप होने से तहसील से प्रमाणपत्र नही मिल पा रहे हैं। बीएसएनएल की सेवा बंद होने के कारण नेट बैंकिंग, ई-मेल, रेलवे टिकट बुकिंग आदि कई महत्वपूर्ण कामकाज प्रभावित होने से लोग तंग आ चुके हैं। बीएसएनएल उपभोक्ताओं का कहना है कि संचार सेवा सुचारु करने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। बीएसएनएल के के अधिकारी हर बार संचार सेवा को एक-दो दिन में ठीक करने की बात कहते हैं। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता हरीश रावत, दीपू सामंत, सुनील गोस्वामी, खड़क बोरा, भगवान नेगी, रतन चौहान आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
बीएसएनएल की सेवा ठप, कई कामकाज प्रभावित हुए
यहां बीएसएनएल की संचार सेवा भंग होने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। नगर में पिछले चार दिनों से बीएसएनएल की सेवा ठप पड़ने से बैंक, तहसील, पोस्ट ऑफिस आदि विभागों के कामकाज प्रभावित हुए हैं। बीएसएनएल कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि गंगोलीहाट और राईआगर के बीच नौतस घाटी के समीप ओएफसी लाइन आग लगने सेकई स्थानों पर कटी हुई है। जिससे संचार सेवा सुचारु नहीं हो पा रही है। कंपनी के कर्मचारी ओएफसी लाइन जोड़ने का कार्य कर रहे हैं जल्द ही संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन