{"_id":"5be5bc6dbdec226eee1b7d31","slug":"brothers-celebrated-with-joy-in-the-frontier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत में हर्षोल्लास के साथ मनाया भैयादूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत में हर्षोल्लास के साथ मनाया भैयादूज
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
थल में भैयादूज पर्व पर भाई का सिर पूजन करती बहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी रया जाग रया यो दिन बार भेंटने रया’ के आशीर्वाद के साथ भैयादूज का पर्व सीमांत जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों का सिर पूजन कर च्यूड़े रखे और मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों को शगुन भेंट किया।
विज्ञापन
भैयादूज पर जिला मुख्यालय में सुबह पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों का सिर पूजन किया। टीके के बाद घास से भाइयों के सिर पर तेल लगाया। उसके बाद च्यूड़े से पांव से सिर तक पांच बार पूजन करने के बाद उन्हें शिरोधार्य कराया। बहनों ने भाइयों की सुख-शांति, समृद्धि और उनके लंबे जीवन की कामना की।
विज्ञापन
बहनें सुबह से ही टैक्सी स्टैंड पर भाइयों के घर जाने के लिए पहुंच गई। हालांकि उन्हें काफी देर तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। थल, डीडीहाट, ओगला, भागीचौरा, कनालीछीना, पीपली, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, झूलाघाट, वड्डा, नाकोट, बांस आदि आंतरिक मार्गों पर काफी भीड़ लगी रही। पर्व पर घरों में खीर के साथ ही सूजी और चावल के सिंगल, पूरी आदि मीठे पकवान बनाए गए। पर्व पर दोपहर तक बाजार में भी खासी चहल-पहल रही।
विज्ञापन