{"_id":"609588328ebc3e8dae158147","slug":"bro-opens-kailash-mansarovar-road-connecting-beas-valley-pithoragarh-news-hld423703338","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ ने व्यास घाटी को जोड़ने वाली कैलाश मानसरोवर सड़क खोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ ने व्यास घाटी को जोड़ने वाली कैलाश मानसरोवर सड़क खोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीआरओ ने व्यास घाटी को जोड़ने वाली कैलाश मानसरोवर सड़क खोल दी है। व्यास घाटी के सात गांवों के माइग्रेशन को देखते हुए 67 आरसीसी ग्रेफ के अधिकारी और मजदूर दिन रात सड़क कटिंग के कार्य में लगे थे। तीव्र मोड़ की कटिंग और सुधारीकरण के लिए सड़क को बंद किया गया था। सड़क खुलने से माइग्रेशन में जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
व्यास घाटी के तवाघाट- लिपुलेख सड़क में बुदि से छियालेख तक 25 से अधिक मोड़ हैं। इनमें यह मोड़ सबसे खतरनाक था। बीआरओ ने अब इस सड़क में काफी चौड़ीकरण कर दिया है। इसमें सेना, आईटीबीपी,एसएसबी और आम लोगों की गाड़ियां आसानी से जा सकती है। नाबि गांव की प्रधान सनम देवी और मदन नबियाल ने बताया कि सड़क खुल जाने से लोग अब अपने अपने गांव पहुंचने लगे हैं।
बर्फबारी से गुंजी-कुटी 10 किमी सड़क बंद
धारचूला। कुटी निवासी प्रेमा कुटियाल और हरीश कुटियाल ने बताया कि गुंजी से कुटी में पिछले माह काफी बर्फबारी होने से लगभग 10 किलोमीटर सड़क बंद है। उन्होंने माइग्रेशन को देखते हुए बीआरओ से शीघ्र सड़क से बर्फ हटाने की मांग की है। ताकि कुटी के लोग अपने गांव पहुंच सकें। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि पिछले माह अधिक बर्फबारी होने और बार बार मौसम खराब होने से गुंजी से कुटी सड़क खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। शीघ्र ही सड़क खोल दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
रविवार और सोमवार को 12 बजे तक होगी आवाजाही
धारचूला। बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों के माइग्रेशन को देखते हुए फिलहाल आम वाहनों की आवाजाही होने दी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सड़क में चौड़ीकरण और सुधारीकरण सहित अन्य कार्य में तेजी आने के लिए 23 मई से टैक्सी वाहनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। पूर्व की भांति सप्ताह में रविवार से सोमवार 12 बजे तक ही टैक्सी की आवाजाही होने दी जाएगी। अन्य दिनों कोई मेडिकल इमरजेंसी होने में आम टैक्सी वाहनों को छूट रहेगी। (संवाद)