फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BRO opened Sobla-Dhakar road leading to China border

Pithoragarh News: बीआरओ ने खोली चीन सीमा को जाने वाली सोबला-ढाकर सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
BRO opened Sobla-Dhakar road leading to China border
धारचूला (पिथौरागढ़)। चार सप्ताह से बंद चीन सीमा को जोड़ने वाली 45 किलोमीटर सोबला ढाकर सड़क को बीआरओ ने आवाजाही के लिए खोल दिया है। यह सड़क जगह-जगह ग्लेशियर आने से बंद चल रही थी। सड़क के खुलने से सुरक्षा एजेंसियों, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सोबला-ढाकर सड़क में सेला से लाकर बालिंग तक तीन से चार ग्लेशियर प्वाइंट पर हर साल हिमपात होने पर 10 से 20 फुट तक सड़क में बर्फ आने से आवाजाही बंद हो जाती है। 67 आरसीसी बीआरओ के जेई प्रदीप बेनीवाल ने एक जेसीबी,एक टिपर और 30 मजदूरों के मदद से दिन रात कार्य करके सड़क आवाजाही के लिए खोल दी है। बीआरओ के मेट रूप सिंह सेलाल ने बताया कि सड़क खुलने से लोगों को राहत मिली है। ग्राम प्रधान जमन दताल ने बीआरओ का आवाजाही शुरू कराने पर आभार प्रकट किया है। उनका कहना है कि सड़क खुलने के बाद पर्यटकों की संख्या बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed