फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BRO engaged in the improvement of the road regarding Prime Ministers modi Pithoragarh visit

प्रधानमंत्री का दौरा: ज्योलिंगकांग में हेलीपैड बनकर तैयार, पिथौरागढ़ से लेकर चीन सीमा तक कड़ी निगरानी

Fri, 29 Sep 2023 02:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Sep 2023 02:04 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 और 12 अक्तूबर को आदि कैलाश, नारायण आश्रम और पिथौरागढ़ का दौरा प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
BRO engaged in the improvement of the road regarding Prime Ministers modi Pithoragarh visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर चीन सीमा तक तैयारियां जोरों पर हैं। नारायण आश्रम से लेकर सोसा गांव में स्थित हेलीपैड तक साढ़े तीन किमी सड़क पर हॉटमिक्स किया जा रहा है। पीएम के आदि कैलाश दौरे को देखते हुए ज्योलिंगकांग में हेलीपैड बनकर तैयार हो चुका है।

विज्ञापन

इन जगहों पर प्रधानमंत्री करेंगे दौरा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 और 12 अक्तूबर को सीमांत जिले के आदि कैलाश, नारायण आश्रम और पिथौरागढ़ का दौरा प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। बीआरओ और लोनिवि सड़कों को दुरुस्त करने का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन

सड़क के सुधार में जुटे अधिकारी

नारायण आश्रम के दौरे को देखते हुए सोसा गांव के हेलीपैड को दुरुस्त कर दिया गया है। इस हेलीपैड की लंबाई 30 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है। यहां से आश्रम तक लगभग 3.5 किमी लंबी सड़क के सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा बीआरओ तवाघाट से कंज्योति तक 10 किमी सड़क के सुधार में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा कर्मी सोसा के हेलीपैड का निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर सोसा के हेलीपैड पर उतरेगा या नहीं फिलहाल प्रशासन को कोई सूचना नहीं मिली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed