फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bridge closed to traffic two months Hrdia Valley

हरड़िया वैली ब्रिज से आवाजाही दो माह से बंद

Mon, 09 May 2016 10:37 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bridge closed to traffic two months Hrdia Valley
हरड़िया वैली ब्रिज से आवाजाही दो माह से बंद - फोटो : अमर उजाला

 थल-मुनस्यारी स्टेट हाईवे में हरड़िया नाले में पिछले साल सितंबर में तैयार किए गए वैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही दो माह से बंद है। लोक निर्माण विभाग इस पुल को करीब छह मीटर ऊंचा उठाने का काम कर रहा है। भाजपा ने पुल को लंबे समय तक बंद रखने के मामले की जांच की मांग उठा दी है। भाजपा का कहना है कि हरड़िया नाले को सरकारी महकमों ने कमाई का धंधा बना दिया है। पहले मलबा हटाने के नाम पर धन खर्च किया जाता था। अब वैली ब्रिज की मरम्मत के नाम पर धन खपाया जा रहा है।

विज्ञापन


वैली ब्रिज की नाले से ऊंचाई कम होने के कारण उसमें पानी और मलबा भरने का खतरा बढ़ रहा था। सितंबर में वैली ब्रिज तैयार होने के बाद भी कई बार ऐसी नौबत आ गई। लोनिवि ने वैली ब्रिज को नाले की सतह से कम से कम छह मीटर ऊपर उठाने का काम शुरू किया है। इस काम को दो माह बीत गए हैं। अभी भी हरड़िया में वाहन नाले से बनाए गए बाइपास से होकर निकल रहे हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि वैली ब्रिज की मरम्मत का काम एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा। लोनिवि ने हरड़िया नाले में हर समय मलबा आने के कारण यातायात में होने वाले व्यवधान को रोकने के लिए 70 लाख रुपये की लागत से 30 मीटर लंबा वैली ब्रिज तैयार किया था।
विज्ञापन


भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दो माह से मरम्मत के नाम पर पुल बंद करने के मामले की जांच की मांग उठा दी है। उन्होंने कहा है कि हरड़िया नाले को कमाई का धंधा बना दिया गया है। उन्होंने तत्काल पुल से आवाजाही शुरू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed