{"_id":"ef7061b7de3773b77942c38ab6082a55","slug":"breaking-skvr-and-extracted-stone-wall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कवर और दीवार तोड़कर निकाले पत्थर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कवर और दीवार तोड़कर निकाले पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क की दीवार, स्कवर तोड़ पत्थर निकालकर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले तीन अराजक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विधायक नारायण राम आर्य की तत्परता से यह तीनों पुलिस के हत्थे चढ़े, इनमें से एक नाबालिग है।
विज्ञापन
रविवार को विधायक आर्य गणाईगंगोली सड़क से गुजर रहे थे कि इसी दौरान उन्हें स्कवर से पत्थर निकालते कुछ लोग दिखे, सड़क में पत्थर के ढेर लगे हुए थे। विधायक ने तत्काल इसकी सूचना लोनिवि और पुलिस के अधिकारियों को दी। रेगूलर पुलिस, राजस्व पुलिस ने सिमल्ता और तपोवन के बीच छापा मारकर तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में कमल सिंह निवासी देवराड़ीबोरा, अशोक कुमार निवासी जौठा और तीसरा नाबालिग भी जौठा गांव का ही निवासी है। उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने बताया है कि वह लोग यह पत्थर किसी पिकप वाहन के लिए निकाल रहे थे। पिकप वाला कौन है, यह उन लोगों ने नहीं बताया है। तीनों को हिरासत में ले लिया है, उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तीनों से सघन पूछताछ की जा रही है। छापामारी में राजस्व उप निरीक्षक डेविड मर्तोलिया, लोनिवि के सहायक अभियंता दीप चंद्र तिवारी भी शामिल थे। जिन कलमठों से इन तत्वों ने पत्थर निकाले है, वह खोखले हो गए हैं, सड़क कभी भी धंस सकती है। लोगों ने अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि स्कवर और दीवार तोड़कर पत्थर निकालने की खबर कई बार अमर उजाला में प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन