फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Brave soldiers of the district honored for bravery

Pithoragarh News: जिले के जांबाज जवान वीरता के लिए हुए सम्मानित

Sat, 27 Jan 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Brave soldiers of the district honored for bravery
मेजर रोहित जोशी, सेना मेडल। संवाद 
मेजर रोहित को मिला सेना मेडल
विज्ञापन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के ऐंचोली निवासी रोहित जोशी को अदम्य साहस और वीरता के लिए सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। गणतंत्र दिवस पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उनको यह सम्मान मिलने से उनकी माता शिक्षिका मंजूबाला जोशी सहित सभी स्वजन बेहद खुश हैं।
मेजर रोहित वर्तमान में राष्ट्रीय राइफल्स में जम्मू कश्मीर में कार्यरत हैं। जम्मू कश्मीर में तैनाती के दौरान सीमा पर आतंकवादियों से निपटने के लिए उन्होंने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया था। मेजर को सेना मेडल से सम्मानित किए जाने पर पूर्व सैनिक शमशेर महर, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सामंत, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित तमाम पूर्व सैनिकों ने खुशी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन

अनिल मर्तोलिया को मिला सराहनीय सेवा सम्मान

पिथौरागढ़। गणतंत्र दिवस पर पिथौरागढ़ पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल मर्तोलिया को सराहनीय सेवा सम्मान मिला है। गणतंत्र दिवस पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने कांस्टेबल अनिल मर्तोलिया को सराहनीय सेवा के लिए (सेवा आधार पर) सम्मानित किया। एसपी लोकेश्वर सिंह और अन्य पुलिस कर्मियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी जवान गणेश को दूसरी बार मिला राष्ट्रपति वीरता सम्मान

बनबसा (चंपावत)। एसएसबी में तैनात बनबसा पेंटर फार्म निवासी गणेश सिंह राणा पुत्र स्व. नारायण सिंह राणा को दूसरी बार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार मिला है। वर्ष 2020 में भी उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में वह एसएसबी द्वितीय बटालियन में बारामुला जम्मू कश्मीर में तैनात हैं।
गणेश सिंह राणा ने दो फरवरी 2022 को बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्र लखीसराय जिले के केवडियाकोल में नक्सलियों के मंसूबों को नाकामयाब करते हुए दो हथियारबंद नक्सलियों को मार गिराया था। इससे पहले 10 जुलाई 2020 को उन्होंने बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बगहा थाना लोकारिया में साथी जवानों के साथ मिलकर चार कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था। गणेश सिंह को तीन बार आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और प्रशस्तिपत्र भी मिल चुका है।


दो पुलिस अधिकारियों को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक

चंपावत। गणतंत्र दिवस पर सेवा के आधार पर जिले के दो पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट सेवा के लिए सीओ बिपिन चंद्र पंत और त्रिलोक सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया। एसपी अजय गणपति ने दोनों पुलिस अधिकारियों को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed