फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boxers showed the power of their punch

Pithoragarh News: मुक्केबाजों ने दिखाया अपने पंच का दम

Wed, 10 Sep 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 10 Sep 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Boxers showed the power of their punch
पिथौरागढ् स्पोर्ट्स स्टेडियम में अपने पंच का दम दिखाते मुक्केबाज। स्रोत:​शिक्षा विभाग।
पिथौरागढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के मुक्केबाजों ने अपने पंच का दम दिखाया। विजेता मुक्केबाज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनपू बिष्ट ने किया। अंडर-19, बालिका वर्ग के 45 किलो भार वर्ग में कोमल नगरकोटी, 45-48 किलो भार वर्ग में जया बिष्ट, 48-51 किलो भार वर्ग में कोमल लोहिया, 51-54 किलो भार वर्ग में कृष्णा बघरी, 54-57 किलो भार वर्ग में अनुष्का ने अपने पंचों के दम पर विजय हासिल की। बालकों के 46 किलो भार वर्ग में शोभित पार्की, 46-49 किलो भार वर्ग में हिमांशु बोरी, 49-52 किलो भार वर्ग में वरुण शाही, 52-56 किलो भार वर्ग में कमल सिंह खैनाल, 56-60 किलो भार वर्ग में अनुज विग, 60-64 किलो भार वर्ग में हर्षित सिंह रावल, 64-69 किलो भार वर्ग में मयंक कन्याल, 69-75 किलो भार वर्ग में पंकज कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन

जिला खेल समन्वयक विक्रम सिंह दिगारी ने बताया कि विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जोगेंद्र बोरा, धर्मेंद्र बोहरा, जनार्दन वल्दिया, प्रकाश थापा, मनोज सौन, रवि वल्दिया आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed