{"_id":"5c27a7d3bdec2256dd10617e","slug":"boxer-brajesh-reached-the-final-of-the-national-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे बॉक्सर बृजेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचे बॉक्सर बृजेश
Sat, 29 Dec 2018 10:28 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ब्रजेश टम्टा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के उभरते बॉक्सर बृजेश टम्टा दमन में चल रही 64वीं नेशनल स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गए हैं। 28-30 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में बृजेश ने महाराष्ट्र के रवि राजेंद्र को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने टीम के साथ दमन गए खेल प्रशिक्षक धर्मेंद्र सिंह बोहरा के हवाले से बताया है कि बृजेश खिताबी मुकाबले में 30 दिसंबर को दमन के बॉक्सर नरेश से फिर भिड़ेंगे। होनहार बॉक्सर बृजेश खेल विभाग के अधीन देव सिंह खेल मैदान में चलने वाले प्रशिक्षण कैंप में कोच प्रकाश जंग थापा से प्रशिक्षण लेते हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बृजेश को होनहार बॉक्सर बताया। बृजेश के शानदार प्रदर्शन पर कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन