फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Boulder fell from the hill in Bangapani market

Pithoragarh: बंगापानी बाजार में पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दुकान क्षतिग्रस्त; व्यापारियों-स्थानीय लोगों में दहशत

Tue, 24 Jun 2025 04:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Jun 2025 04:11 PM IST
सार

बंगापानी तहसील मुख्यालय के मुख्य बाजार में फिर से पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और दुकान का शटर तथा भीतर रखा काउंटर टूट गया। 

विज्ञापन
Boulder fell from the hill in Bangapani market
बंगापानी बाजार में पहाड़ी से गिरा बोल्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील मुख्यालय के मुख्य बाजार में फिर से पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और दुकान का शटर तथा भीतर रखा काउंटर टूट गया। यदि दिन के समय बोल्डर गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस घटना के बाद से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत है।

विज्ञापन

सीमांत जिले में बारिश ने आफत फैलाना शुरू कर दिया है। मंगलवार तड़के करीब चार बजे मुख्य बाजार में पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। यह सीधा मवानी दवानी निवासी जयपाल सिंह रावत की दुकान से टकराया जिससे शटर और भीतर रखा काउंटर क्षतिग्रस्त हो गया। जब सुबह जयपाल दुकान खोलने पहुंचे तो घटना का पता चला। क्षतिग्रस्त शटर को खोलने में दुकानदार को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन

पीड़ित व्यापारी की सूचना पर कानूनगो धनी लाल और राजस्व उपनिरीक्षक पूजा चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। कानूनगो ने कहा कि रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। जिस जगह पर पहाड़ी से बोल्डर गिरा उसके नजदीक एसबीआई का एटीएम है जहां हर रोज बढ़ी संख्या में लोग नकदी निकालने के लिए पहुंचते हैं। वहीं यहां स्थित रतपतिया मंदिर में हर रोज 200 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। संयोग से रात के समय पहाड़ी से बोल्डर गिरा, यदि दिन के समय बोल्डर गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्डर गिरने से चाचा-भतीजे की हो चुकी है मौत
मुख्य बाजार में पहाड़ी से बोल्डर गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। वर्ष 2015 में भी पहाड़ी से बोल्डर गिरकर एक दुकान में घुस गया था। इस घटना में दुकान का संचालन कर रहे चाचा और भतीजे की बोल्डर के नीचे दबने से मौत हो गई थी। फिर से इस तरह की घटना दोबारा होने से बाजार में रहने वाले लोग और व्यापारियों में दहशत है। व्यापारियों का कहना है कि कई बार प्रशासन से पहाड़ी का सर्वे कराकर इसका ट्रीटमेंट करने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed