फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Book Released in Deharadun

सीएम ने किया ललित शौर्य की स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Book Released in Deharadun
देहरादून में ललित शौर्य की पुस्तक स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन करते सीएम पुष्कर सिंह धाम? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर धामी ने कैंप कार्यालय देहरादून में बाल साहित्यकार ललित शौर्य के बाल कहानी संग्रह स्वच्छता के सिपाही पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में नौ कहानियां संकलित हैं। सभी कहानियां स्वच्छता को आधार पर लिखी गई हैं।
विज्ञापन

सीएम और नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील गामा ने पुस्तक के लेखक ललित के प्रयासों की सराहना की। सीएम ने कहा कि पुस्तक स्वच्छता के सिपाही समाज में स्वच्छता का भाव जागृत करने वाली, बच्चों एवं युवाओं को स्वच्छता का संदेश देने में मददगार होगी। इसको पढ़ने से बच्चों एवं युवाओं में स्वच्छता के संस्कार पैदा होंगे। ललित बाल साहित्य की नौ किताबें लिख चुके हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने शौर्य के लेखन को प्रेरणादायक बताया। प्रकाशक रजनीश कौंसवाल ने कहा कि उनका प्रकाशन बाल साहित्य को केंद्र में रख रहा है। प्रकाशन का उद्देश्य उत्तराखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बाल साहित्य पहुंचाना है। इस मौके पर नंदाबल्लभ पांडेय, उमेश अवस्थी, दलबीर दानू, नीरज जोशी, विपिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed