फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Book Reading in Pithauragarh

पुस्तक परिचर्चा में पाठकों के चयन में दिखी विविधता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Book Reading in Pithauragarh
रामलीला मैदान टकाना में पुस्तक परिचर्चा में मौजूद छात्र-छात्राएं और अन्य लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आरंभ स्टडी सर्कल ने रामलीला मैदान टकाना में पुस्तक परिचर्चा का आयोजन किया। इसमें युवाओं, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, व्यापारी, शिक्षक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। परिचर्चा में मौजूद लोगों ने विभिन्न तरह की पुस्तकों पर अपनी पाठकीय प्रतिक्रियाएं सबके साथ साझा की।
विज्ञापन

पुस्तक परिचर्चा में कृष्ण कुमार की पढ़ना, जरा सोचना, गेल ओमवेट की अंबेेडकर टूवर्ड्स एन एनलाइटन इंडिया, पेरुमल मुरुगन की पूनाची, अनुराधा बेनीवाल की आजादी मेरा ब्रांड, रचना बिष्ट रावत की शॉट, डाइव, फ्लाई, शब्द संधान की ओर से प्रकाशित आज के सवाल (शृृंखला), इकिगाई, गैब्रियल गार्सिया मार्केज की ऑफ लव एंड अदर डीमन, सचिन कुमार जैन की जीवन में संविधान सहित कई पुस्तकें शामिल रही। आरंभ के दीपक ने बताया कि कार्यक्रम में पाठकों के चयन में विविधता देखने को मिली। बहुत से पाठकों की टिप्पणियों से पता चला कि वह पुस्तकों को बहुत गहराई से पढ़ कर उसे समग्रता से देख पा रहे हैं। संचालन करते हुए अभिषेक ने कहा कि पुस्तक परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर पुस्तकों के बारे में चर्चा कर लोगों में पढ़ने के प्रति रुचि जगाना है। इस मौके पर विद्या, भूमिका, महेंद्र, नीरज, दिनेश, सोमेश, साक्षी, हिमांशु, गोविंद, योगेश, शीतल, स्नेहा, सलिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed