{"_id":"5dfe504d8ebc3e87ea506556","slug":"bonfire-was-not-burnt-in-many-places-pithoragarh-news-hld366474859","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई स्थानों पर नहीं जले थे अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई स्थानों पर नहीं जले थे अलाव
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी सदर तुषार सैनी ने शुक्रवार की देर शाम को जिला मुख्यालय में जल रहे अलाव व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान जब एसडीएम यात्रियों के हाल जानने नगरपालिका के रैन बसेरे में पहुंचे वहां यात्रियों से 50 रुपये के स्थान पर 100 रुपये लिए जाने की बात सामने आई।
जिला सूचना कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उपजिलाधिकारी ने सिल्थाम स्थित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रैन बसेरा में 3 व्यक्ति ठहरे हुए थे। उन्होंने एक रात्रि ठहरने के एक सौ रुपये भुगतान करने की जानकारी दी, जबकि रैन बसेरा संचालक ने 50 रुपये प्रति व्यक्ति किराया लेने की बात कही। विगत दिनों जिलाधिकारी ने भी रात्रि भ्रमण के दौरान रैन बसेरे में गर्म पानी की व्यवस्था के लिए गीजर लगाने के साथ ही रैन बसेरे के बाहर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे। उक्त व्यवस्था भी मौके पर नहीं पाए जाने पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
एसडीएम ने नगर के टकाना चौराहा, नगर पालिका चौक, जिला और महिला चिकित्सालय, सिल्थाम चौराहा, रोडवेज, केमू बस अड्डा, जीआईसी रोड का भ्रमण किया। केवल जिला चिकित्सालय, नगर पालिका चौराहा में ही सही तरीके से अलाव जलते पाए गए। शेष सभी जगहों में गीली लकड़ी डाले जाने के कारण अलाव नहीं जले थे। एसडीएम ने भ्रमण रिपोर्ट डीएम को सौंपी। डीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।