फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Bolero overturns due to brake failure; nine passengers have a narrow escape

Pithoragarh News: ब्रेक फेल होने से पलटा बोलेरो, नौ यात्री बाल-बाल बचे

Tue, 30 Jun 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bolero overturns due to brake failure; nine passengers have a narrow escape
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो वाहन ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार नौ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यह घटना स्वाला और अमोड़ी के बीच तुलसी होटल के पास हुई। बोलेरो मुनस्यारी से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। ब्रेक फेल होने के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया। गनीमत रही कि वाहन सड़क किनारे पलटा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार बृजवाल ने तुरंत घायलों को वाहन से निकाला। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। यात्रियों ने बृजवाल का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed