फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJYM burnt the effigy of Congress MLA Mayukh Mehar

Pithoragarh News: भाजयुमो ने फूंका कांग्रेस विधायक मयूख महर का पुतला

Wed, 08 Nov 2023 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Nov 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
BJYM burnt the effigy of Congress MLA Mayukh Mehar
पिथौरागढ़। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक मयूख महर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
विज्ञापन

बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व में घंटाकरण तिराहे के पास एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि विधायक ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ धरना स्थल में गलत शब्दों का प्रयोग किया है। सरकार लगातार विकास के कार्य कर रही है। चुनावी वर्ष देखते हुए कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जब-जब कांग्रेस के विधायक को जानकारी मिलती है कि योजना का लाभ जनता को मिलने वाला है। ठीक उससे पहले अपना श्रेय लेने के लिए धरने प्रदर्शन के माध्यम से पिथौरागढ़ की भोली-भाली जनता को गुमराह करते हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कमल लुंठी, दीपक ठकुराठी, अक्षय शाह, सूरज गिरी, दीपक लोहिया, रोहन बिष्ट, भूपेंद्र महर, योगी भट्ट, गौरव जोशी, सानिध्य जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed