फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP workers celebrated Prime Minister Modi's birthday

Pithoragarh News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Sun, 17 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 17 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated Prime Minister Modi's birthday
पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
पिथौरागढ़/थल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

इस मौके पर विश्वकर्मा को भी नमन किया। विश्वकर्मा योजना के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। वहां विरेंद्र शाह, मनोज सामंत, उमेश महर, राकेश देवलाल, इंदर लुंठी, भगवती पुनेठा, भारती पांडे, रघुवर बिष्ट आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन

इधर थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौचर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉ. रक्षित शुक्ला और टीम ने 70 से अधिक मरीजों की जांच कर दवा दी। वहां फार्मासिस्ट बसंत पांडेय, राजेंद्र धामी, रश्मि सत्याल, नेहा बिष्ट, शोभा कार्की, आशा पुजारा, वंदना, दीवान कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रासकंट्री दौड़ में उषा और भावेश रहे विजेता

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर क्रॉसकंट्री का किया गया आयोजन
चंपावत। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रविवार को क्रॉसकंट्री का आयोजन किया गया। इसमें महिला वर्ग की पांच किमी दौड़ में उषा भंडारी, दिया चौधरी, मानसी भंडारी, उषा थ्वाल, किरन राय, बबीता जोशी, अमृता बोहरा, रेनू बडेला, साक्षी गोस्वामी, कमला और रेखा रावत क्रमश: पहले 10 स्थानों पर रहीं।


इसके अलावा पुरुष वर्ग की 10 किमी दौड़ में भावेश भट्ट, अमित कुमार, सौरभ कुमार, संदीप जोशी, चंचल बिष्ट, मोहित महर, रोहित बिष्ट, करन चौधरी, प्रदीप सिंह और कमल महर क्रमश: पहले से दसवें स्थान पर रहे। भाजयुमो की ओर से आयोजित दौड़ के विजेताओं को पदक और नकद पुरस्कार दिया गया। वहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय, महामंत्री अमित लमगड़िया, चेयरमैन विजय वर्मा, रवींद्र तड़ागी, चंदन अधिकारी, अमित वर्मा, मुकेश टम्टा, सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल, जिपं सदस्य सरिता बोहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed