{"_id":"5a5644914f1c1b40198b5e41","slug":"bjp-supported-members-boycotted-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा समर्थित सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा समर्थित सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार किया
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
धारचूला क्षेत्र समिति की बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद बुधवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक का भाजपा समर्थित सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया। बैठक में कांग्रेस समर्थित 13 क्षेत्र पंचायत सदस्य और कुछ प्रधान मौजूद रहे। अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला उच्च न्यायालय में लंबित है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख कुंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन सड़कों के कारण हो रही समस्याएं ही छाई रही। धारचूला से बरम तक के सदस्यों ने पीएमजीएसवाई की सड़कों के निर्माण में हो रही अनियमितताओं को प्रमुखता से उठाया। कहा कि सड़क निर्माण में सभी मानकों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। इस कारण किसानों के खेत एवं नाप भूमि बर्बाद हो रही है। बैठक की संचालन करते हुए प्रभारी खंड विकास अधिकारी एमसी उपाध्याय ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया और पिछली बैठक में प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में गुंजी की ग्राम प्रधान अर्चना गुंज्याल ने गुंजी में गंभीर पेयजल समस्या की ओर सभी का ध्यान आकर्षित किया। बताया कि यदि फरवरी तक पेयजल योजना नहीं बनती है तो ग्रामीण तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। जम्कू की प्रधान मीना देवी ने बताया कि जम्कू में पीएमजीएसवाई की सड़क पर मानकों की अनदेखी की जा रही है। सड़क के मलबे को अनियंत्रित तरीके से फेंका जा रहा है, इस कारण स्कूली बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
बैठक में गांवों में एएनएम के नहीं पहुंचने की शिकायत की गई। इस पर स्वास्थ्य अधीक्षक एमके जायसवाल ने बताया कि एएनएम को गांवों में जाकर शिविर लगाने के निर्देश हैं। स्टाफ की कमी के कारण एक ही एएनएम को तीन-चार सेंटर देखने पड़ रहे हैं। इस कारण कुछ दिक्कतें आ रही हैं। पूरी बैठक में सड़क, बिजली, पानी एवं शिक्षा पर कई सवाल उठाए गए। एसडीएम आरके पांडे ने आश्वासन दिया कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। बैठक में सहायक पंचायतराज अधिकारी विनीता सिंह, ज्येष्ठ क्षेत्र प्रमुख सुंदर सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।