फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP's 2.5 years were upsetting

भाजपा का ढाई साल का कार्य निराशाजनक: अनुग्रह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
BJP's 2.5 years were upsetting
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह सिंह। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाजपा का अब तक कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। सरकार जनता को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रही है। पिथौरागढ़ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने कही।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुग्रह नारायण ने कहा कि भाजपा का ढाई साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। प्रदेश में विकास का पहिया थम गया है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस शासनकाल में रिकॉर्ड विकास कार्य हुए। पूर्व विधायक मयूख महर ने आंवलाघाट पेयजल योजना, मल्टी स्टोरी पार्किंग, बेस अस्पताल, नर्सिंग, स्पोर्ट्स कॉलेज सहित तमाम विकास कार्य कराए।
विज्ञापन

भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज छात्र सड़कों में उतरने के लिए बाध्य हैं। सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। सार्वजनिक उपक्रमों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। इसके बाद प्रदेश प्रभारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.गंगा दत्त शर्मा के परिजनों से मुलाकात की और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे के आवास पर भी गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed