{"_id":"579cdd5e4f1c1bab0b21e1d0","slug":"bjp-protests-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास की स्थितियों को लेकर भाजपा ने मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस की चुनौती तक दे डाली। क्षेत्र में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की दुर्गति हो गई है। किसी भी विद्यालय में शिक्षक पूरे नहीं हैं। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि आपदा के कारण बिगड़ी स्थितियों को काबू में लाने की कोई कोशिश नहीं हो रही है। नाचनी-भैंसकोट, बांसबगड़-गूटी, राया बजेता, नापड़ जाने वाली सड़कों से मलबा हटाने की सुध किसी को नहीं है। होकरा, सैंणरांथी जाने वाली सड़कें 24 दिनों से बंद हैं। मदकोट से चौना, मदकोट से चुलकोट, मदकोट से बोना जाने वाले मार्ग बंद हैं। गोरीपार, बुई, पातो, नामिक में राशन की किल्लत हो गई है। गोरीपार के लिए पुल बनाने का साहस सरकार में नहीं है। आज भी लोग गरारी से आरपार जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हो रही धांधली का पर्दाफाश किया जाएगा। सीएम को यदि यह चुनौती स्वीकार है तो वह सार्वजनिक बहस के लिए आगे आएं। बाद में एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। प्रदर्शन में रुद्र सिंह पंडा, मनोहर दरियाल, जसपाल मेहरा, गोकर्ण मर्तोलिया, गोवर्धन बृजवाल आदि थे। संचालन उत्तम गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन