फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP members

रिहाई के लिए भाजपाइयों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन

Wed, 14 Oct 2015 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Oct 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
सभासद सुबोध बिष्ट की गिरफ्तारी पर वार, पलटवार जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभासद को रिहा करने की मांग करते हुए एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र रावत के नेतृत्व प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की मौजूदगी में एसपी दफ्तर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सभासद की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की। एसपी को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि नगरपालिका के फर्जी कामों की जांच कराने की मांग रहे सभासद सुबोध बिष्ट को पालिका प्रशासन ने गिरफ्तार कराया है। ज्ञापन में सभासद बिष्ट पर लगाए गए मुकदमों को फर्जी बताते हुए तत्काल रिहाई की मांग की है। प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिला महामंत्री ललित पंत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गोविंद बोरा, जिला उपाध्यक्ष गोपू महर, कोषाध्यक्ष अनिल रौतेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदर लुंठी, नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा, सभासद विजेंद्र महर, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि (पालिका) महेश पाठक गोलू, भगवान पंत, गिरीश जोशी, हीरा सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed