{"_id":"5acf95434f1c1bd83d8b4c95","slug":"bjp-keeps-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने रखा उपवास
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/झूलाघाट
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गोविंद बल्लभ पार्क में उपवास पर बैठे कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में उपवास रखा। यह उपवास कांग्रेस पर सड़क से संसद तक षड्यंत्र रचकर जनता को गुमराह करने के विरोध में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत रखा गया।
विज्ञापन
उपवास पर बैठे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान से प्राप्त अधिकारों को दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को षड्यंत्रकारी नीति छोड़कर सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, जिला महामंत्री गिरीश जोशी, सुरेश नगरकोटी, ललित पंत, गणेश भंडारी, राजेंद्र रावत, किशन खड़ायत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पांडेय आदि उपवास में शामिल रहे।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक में विधायक मीना गंगोला के नेतृत्व में उपवास रखा। इसमें भाजपा नेता गोकुल गंगोला, महेश पंत, नरेंद्र रौतेला, चंदन कोश्यारी, हरीश कोरंगा आदि शामिल थे। झूलाघाट में मूनाकोट के पीपल चौक पर विधायक विशन सिंह चुफाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दिवाकर जोशी, भाजयुमो जिला महामंत्री शुभम चंद, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, विपिन पांडे, भीम सिंह गोबाड़ी, योगेश चंद, टाईगर खड़ायत, बिजेंद्र चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
उपवास हताशा का परिणाम : पांडे
पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने भाजपा के उपवास को हताशा बताते हुए कहा कि जनता से किए गए वादों को पूरा न कर पाने वाले प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के खिलाफ उपवास का आह्वान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग अपनी सरकारों की नाकामी का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ना चाहते हैं।