{"_id":"592c5bb84f1c1b5163bdb88a","slug":"bjp-drowned-in-milk-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने दुग्ध संघ में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने दुग्ध संघ में लहराया परचम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 29 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में दुग्ध संघ अध्यक्ष भावना भट्ट का स्वागत करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद पर भावना भट्ट निर्विरोध चुन ली गई हैं। कांग्रेस समेत अन्य दलों ने इस पद के लिए कोई दावेदारी नहीं की। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पहले से गठित दुग्ध संघों को भंग कर दिया गया था। सोमवार को दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए भावना भट्ट को दावेदार बनाया। अन्य किसी दावेदार ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया और भावना भट्ट को निर्विरोध दुग्ध संघ अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में दुग्ध संघ अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन कराने और इस पद को भाजपा की झोली में डालने के लिए पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया और भूपेश पंत ने रणनीति बनाई थी। पिछली बार दुग्ध संघ अध्यक्ष का पद कांग्रेस के पास था, अब यह पद भाजपा के पास चला गया है। इसके अलावा कवींद्र सिंह बिष्ट को मनोनीत सदस्य बनाया गया। नए दुग्ध संघ अध्यक्ष का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान महेंद्र लुंठी, राजेंद्र भट्ट, ललित पंत, राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, कृपाल वल्दिया, एलएम भट्ट, मनोज सामंत आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन