फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   BJP district president's effigy burnt in Didihat

Pithoragarh News: डीडीहाट में भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला फूंका

Wed, 23 Aug 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Aug 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
BJP district president's effigy burnt in Didihat
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग के लिए सर्वदलीय कमेटी का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी रहा। सर्वदलीय कमेटी ने स्वास्थ्य सेवाओं के दिए गए बयान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि जनमुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सर्वदलीय कमेटी ने सीएचसी गेट पर भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। कार्यक्रम के संयोजक लवि कफलिया, राजेंद्र बोरा, रवि बोरा, रविंद्र बोरा ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष पहले पिथौरागढ़ के बारे सोचें। बिना डीडीहाट अस्पताल आए जिलाध्यक्ष का दिया गया बयान हास्यास्पद लगता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने आंदोलन को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए।। पुतला फूंकने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह शाही, गिरधर बोरा, हिमांशु चुफाल, प्रकाश बोरा, गंगा देवी, हीरा देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर जौहार जनजाति महिला संगठन ने नगर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आठवें दिन धरने पर बंसती मर्तोलिया, कमला पंचपाल, देवकी टोलिया, रश्मि मर्तोलिया, गंगा टोलिया बैठे। धरने को समर्थन देने के लिए ममता धर्मशक्तू, गायत्री देवी, मुन्नी पंचपाल, चंद्रा पांगती, बीना टोलिया, जयंती टोलिया, शीला मर्तोलिया आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था सही न होने से हर साल सैकड़ों लोग पहाड़ छोड़ रहे हैं। -गंगा टोलिया।

------------
डीडीहाट का अस्पताल रेफर सेंटर बन गया है। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को बाहर के अस्पतालों के भरोसे रहना पड़ रहा है। - बसंती मर्तोलिया।
23पीटीएच18 पी।
---------

सीएचसी डीडीहाट को खुद ही इलाज की आवश्यकता है। सरकार इस अस्पताल को या तो बंद करे या तो यहां की व्यवस्थाओं को सुधारे। - रश्मि मर्तोलिया डीडीहाट।
23पीटीएच19 पी।

सीएमओ वापस जाओ के नारे लगे
डीडीहाट( पिथौरागढ़)। सीएमओ डॉ. एचसी ह्यांकी प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने सीएचसी पहुंचे लेकिन आंदोलनकारियों ने मांगों को पूरा न करने पर सीएमओ वापस जाओ के नारे लगाए। सीएमओ ने अनशनकारियों को बताया कि इस अस्पताल के उच्चीकरण की कार्यवाही करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजे गए हैं। वहीं अनशन स्थल पर बैठे राजेंद्र बोरा ने कहा कि जब तक उनकी तीन मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला ने भी वार्ता लेकिन आंदोलनकारियों ने आंदोलन समाप्त करने से साफ मना कर दिया। संवाद

--
कांग्रेस को नहीं, भाजपा को है सस्ती लोकप्रियता पाने का शौक : टोलिया
पिथौरागढ़। डीडीहाट की स्वास्थ्य सुविधा के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के बयान को डीडीहाट कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया ने बेतुका बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सस्ती लोकप्रियता पाने का शौक है कांग्रेस को नहीं। कांग्रेस जनमुद्दों के लिए संघर्ष करती आई है और करती रहेगी।
उनका कहना है कि डीडीहाट विधानसभा से बिशन सिंह चुफाल 25 साल से विधायक हैं। वह कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इतने बड़े पदों पर रहने के बाद भी वह डीडीहाट की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को नहीं सुधार पाए हैं। डीडीहाट के लोगों को 55 से 60 किमी दूर पिथौरागढ़ जाकर इलाज कराना पड़ता है और भाजपा जिलाध्यक्ष कहते हैं कि भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता को बयान देना चाहिए।

इधर कांग्रेस के ही जिला महासचिव चंचल बोरा ने भी भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस बयान से भाजपा पार्टी की संवेदनशीलता का पता चलता है। डीडीहाट में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए विभिन्न संगठन के लोग, महिलाएं आंदोलन को समर्थन दे रही हैं और वह इस बयान से उनका मजाक उड़ा रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष को जनता से माफी मांगनी चाहिए। संवाद
फोटो विवरण-23पीटीएच03पी- मनोहर टोलिया।
23पीटीएच 14पी-चंचल बोरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed