{"_id":"577fdf494f1c1b646d7fad36","slug":"bjeti-ward-damage-from-the-rain-in-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजेटी वार्ड में बारिश से रास्तों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजेटी वार्ड में बारिश से रास्तों को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देते बजेटी वार्ड के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका क्षेत्र के बजेटी वार्ड में बारिश से पैदल रास्तों को काफी नुकसान हुआ है। रास्ते का मलबा सुरेश लाल के मकान तक पहुंच गया है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बजेटी के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी एचसी सेमवाल को ज्ञापन देकर टूटे रास्तों की मरम्मत करने और प्रभावित लोगों को मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र में हो रहे नुकसान का जायजा लेने के लिए अब तक कोई टीम नहीं आई है। ज्ञापन देने वालों में हेम लाल, महेश लाल, उषा देवी, रोशन कुमार, पवन कुमार आदि शामिल हुए। डीएम ने कहा कि नगरपालिका को तत्काल रास्तों की मरम्मत के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रभावित इलाके का सर्वे हो
कनालीछीना। कांग्रेस नेत्री रेवती जोशी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत भंडारीगांवरजवार, डीडीहाट नगर और कनालीछीना के बंदरलीमा में भूगर्भीय सर्वेक्षण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में कई मकान खतरे में हैं। लोगों की कृषि योग्य जमीन मलबे से दब गई है। रास्ते टूट गए हैं। लोग भारी संकट में समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन
पांच पेयजल लाइनें ध्वस्त होने से संकट
कनालीछीना। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बारिश से ध्वस्त पेयजल योजनाओं की सूची दी है। जिला पंचायत सदस्य के अनुसार जमतड़ी से धुरौली, बाटुला से तुलानी, मुसगल से बाटुला, ख्वांतड़ी से अजेड़ा और धूरा से रुनाड़ा के लिए बनी पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। लोग गंदे स्रोतों का पानी पीने को मजबूर हैं।